JIO News 18 न्यूज़ नेटवर्क :
नई दिल्ली :दिल्ली को आजा उनका नया मुख्यमंत्री मिल गया है ! 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी हो गई है अब से दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता है रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली इस दौरान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि ,भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है, जबकि पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके साथ ही नई सरकार के गठन के साथ दिल्ली में नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो गई है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री यानी रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के नंदगढ़ गांव में हुआ था। 1976 में उनके पिता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की नौकरी मिलने के बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया। अपनी पढ़ाई रेखा गुप्ता ने दिल्ली में ही पूरी की और छात्र राजनीति में कदम रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गईं। एलएलबी में स्नातक के बाद कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गई थी। रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर प्रभावशाली रहा है। भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य उन्होंने किया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही नगर निगम चुनावों में भाजपा की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार भी थीं। राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुई, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में महासचिव रहीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में उच्च पदों तक का सफर तय किया और एक अनुभवी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई बता दें कि, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन भले ही भाजपा भले ही प्रचंड बहुमत से दिल्ली विधानसभा में पहुंची है, लेकिन विपक्ष भी कमजोर नहीं है। आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक सदन में होंगे। कयास लगाया जा रहा है कि आतिशी को नेता विपक्ष के रूप में आप पेश करेगी। ऐसे में सत्ता पक्ष की महिला मुख्यमंत्री ही विपक्ष को करारा जवाब देने में सक्षम होंगी। सदन में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति में सत्ता पक्ष अपने सदन के नेता को विपक्ष के सामने चुनौती दिलवाने में कामयाब रहेंगे। इसके साथ ही रेखा को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं और युवाओं में भी पैठ बनाने की कोशिश की है। भाजपा अपने चुनावी राज्यों में आधी आबादी को साधने के लिए महिला सम्मान योजना संकल्प पत्र में रखती है। दिल्ली वालों से भी वादा किया है कि पहली कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये देने का फैसला लिया जाएगा। इसी तरह छात्र राजनीति से दिल्ली की मुख्यमंत्री तक का सफर करने वाली रेखा के माध्यम से भाजपा युवा वर्ग को भी साधने का प्रयास करेगी। दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता ने मिडिया से मुखातिब होते हुए खा कि, कहा, “यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं.. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी. मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी.पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा..