Loading Now

एक-एक करके सब जा रहे..करीबी दोस्त को खोने से टूटे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग मे जाहिर किया दुख

amitabh

मुंबई. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में अमिताभ ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें वह काफी भावुक नजर आए। दरअसल, बिग बी ने हाल ही में अपना एक दोस्त को खो दिया है, जिसके जाने का दुख उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में शेयर किया है। एक्टर ने दोस्त के निधन पर इमोशनल नोट लिखकर उसे श्रद्धांजलि दी है।

19_27_091436655amitabh-bachchan-health1-ll एक-एक करके सब जा रहे..करीबी दोस्त को खोने से टूटे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग मे जाहिर किया दुख


अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा- ‘वह हमेशा हर मुश्किल से निकलने का रास्ता ढूंढ लेते थे और बहुत ज्यादा प्यारे शख्स थे। मैंने अपना एक और बहुत प्यारा दोस्त खो दिया। वह हंसमुख थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी… यकीन ही नहीं हो रहा कि वो चले गए। एक-एक करके सब जा रहे हैं।’

11_17_351935504amitabg एक-एक करके सब जा रहे..करीबी दोस्त को खोने से टूटे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग मे जाहिर किया दुख


दोस्त धर्मेंद्र के निधन पर जाहिर किया था दुख
बता दें, जब अमिताभ के दोस्त और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तो उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था- ‘धर्म जी, महानता की मिसाल थे, हमेशा न सिर्फ अपनी मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे। वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहां से वह आए थे और अपने शानदार करियर के दौरान गांव के स्वभाव के प्रति सच्चे रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे, लेकिन उनमें नहीं। उनकी मुस्कान और उनका अपनापन, उनके आस-पास के सभी लोगों तक फैल जाता था, जो इस पेशे में बहुत कम देखने को मिलता है।’

अमिताभ की अपकमिंग फिल्में
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में नजर आएंगे।

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल