Loading Now

‘रोस्टिंग सबको आती है, पर दिल जीतना…’ samay raina का दर्द सुन फूट-फूटकर रोई महिला, VIDEO वायरल

samay-raina

 मशहूर कॉमेडियन samay raina का नया यूट्यूब स्पेशल ‘Still Alive’ इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस खास शो में समय ने साल 2025 में हुई ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी, अपनी निजी जिंदगी की असफलताओं और उस मुश्किल वक्त में माता-पिता से मिले अपार समर्थन पर खुलकर बात की है। दर्शकों को उनका यह बेबाक और भावुक अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि यूट्यूब पर महज दो दिनों के भीतर ही इस वीडियो ने 31 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शो देखने के बाद लोग समय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कॉमेडी के इस मसीहा के शो में एक गहरा भावनात्मक रंग घोल दिया है और हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

समय का दर्द सुनकर छलक पड़े मां के आंसू

इंस्टाग्राम पर @priya.batra.161 नाम के हैंडल से एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़की अपनी मां का रिएक्शन रिकॉर्ड कर रही है, जो टीवी पर समय रैना का शो देखते हुए फूट-फूटकर रो रही हैं। दरअसल, वीडियो में समय अपनी लेटेंट कंट्रोवर्सी के उन काले दिनों को याद कर रहे हैं, जब उन्होंने अपने भारी दुख को अपनी मां से छिपाने की कोशिश की थी और घर में ऐसा बर्ताव किया था जैसे उनके साथ कुछ बुरा हुआ ही न हो। पर्दे पर कॉमेडियन के इन शब्दों और उनके चेहरे के भावों को देखकर महिला अपने आंसू नहीं रोक पाई। जब वीडियो बना रही बेटी ने उनसे रोने का कारण पूछा, तो मां ने रुंधे गले से जवाब दिया कि बच्चे तो ऐसा करते ही हैं, लेकिन मां तो आखिर मां होती है। पिता का दिल बड़ा होता है, लेकिन मां का दिल छोटा होता है।

‘दिल जीतना हर किसी के बस की बात नहीं’

वीडियो में आगे जब बेटी अपनी मां से मज़ाकिया लहजे में कहती है कि ‘तो क्या अब बस रोए जाओगे!’, तब मां एक प्यारी सी मुस्कान के साथ अपने आंसू पोंछने लगती है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा गया है, ‘रोस्टिंग सबको आती है… पर दिल जीतना हर किसी के बस की बात नहीं! समय रैना भाई, मेरी मां का रिएक्शन देख लो एक बार।’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब आग की तरह फैल चुका है और लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने माना कि वे भी इस पल को देखकर भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा कि मुझे हमेशा से समय का शो पसंद था और उस विवाद से मुझे भी दुख हुआ था, लेकिन अब समय को इस तरह वापसी करते देख मैं बहुत खुश हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि समय सच में एक बेहद प्यारा इंसान है, जिसने अपनी बातों से आज करोड़ों माताओं का दिल जीत लिया है।

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल