Loading Now

होर्मुज में अमेरिका ने रोकी चीन को तेल-गैस सप्लाई, अब रूस करेगा बीजिंग की ऊर्जा आपूर्ति

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है, ताकि वहां से कोई भी जहाज बाहर न निकल सके। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि ईरान अब चीन को तेल की आपूर्ति नहीं कर पाएगा।

इस स्थिति में रूस ने आगे आकर चीन की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा दिया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद ईरान के कम से कम तीन जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने में सफल रहे हैं।

उधर, 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान शांति वार्ता असफल रहने के बाद बुधवार को तेहरान में एक विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घटना से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार किया जा रहा है।

अब दोनों देशों के बीच अगले दौर की वार्ता 16 अप्रैल को होने की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान की मध्यस्थता विफल होने के बाद अमेरिका की नजरें भारत पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित बनाए रखने और मध्य-पूर्व में शांति स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल