Loading Now

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में बवाल, महिला फैन ने की ये हरकत; देखें VIDEO

हनी सिंह

मुंबई में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला फैन ने बंद गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। यह घटना 28 मार्च को बांद्रा के एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित ‘माई स्टोरी- इंडिया चैप्टर’ टूर के दौरान हुई।

कॉन्सर्ट में यो यो हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों ‘डोप शोप’, ‘ब्लू आइज’, ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ पर परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन शो के दौरान बाहर गेट पर हुई एक घटना ने सबका ध्यान खींच लिया।

गेट पर चढ़ी महिला, सिक्योरिटी से हुई बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला फैन को कॉन्सर्ट में एंट्री पाने के लिए बंद गेट पर चढ़ते देखा गया। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भड़क गई और गार्ड्स से तीखी बहस करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मैनेजमेंट पर उठे सवाल
इस घटना के बाद कॉन्सर्ट मैनेजमेंट पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय तक एंट्री के लिए इंतजार करना पड़ा और व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं। वहीं कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि बिना ‘प्लैटिनम सेक्शन’ टिकट और रिस्टबैंड के भी कुछ लोग अंदर पहुंच गए, जिससे भीड़ में अव्यवस्था बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर बंटी राय
वायरल वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने महिला फैन के व्यवहार को गलत बताया, तो कईयों ने इसे खराब मैनेजमेंट का नतीजा बताया।

फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर बड़े कॉन्सर्ट्स में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल