Delhi में गौशालाओं को बनाया जाएगा आधुनिक, CM रेखा गुप्ता ने बांटी सहायता राशि
आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में गौमाता की सेवा और संरक्षण के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए दिल्ली की गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन समझौते के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा, सहायता राशि दी गई।
प्रथम चरण में 10 आधुनिक गौशालाओं पर फोकस रखा गया है, जहां निराश्रित गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होगा। यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और करुणा का विस्तार है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शीघ्र ही 40 गौशालाओं को सभी सुविधाओं से लैस कर सेवा, गोबर से ऊर्जा और स्वच्छता के इस अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।



Post Comment