Loading Now

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 की मौत-कई घायल; श्रद्धालुओं की थी भारी भीड़

बिहार के नालंदा के मघड़ा में माता शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक अभी तक  5 में से 2 मृतकों की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50), मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) के तौर पर हुई है।

वहीं घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है। इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी। इसी दौरान मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। इस बारे में प्रशासन को सूचित किया गया है।

ये मंदिर बिहारशरीफ (नालंदा) से लगभग 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतला अष्टमी) को मुख्य पूजा होती है। परंपरा है कि शीतला अष्टमी के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता है। भक्त माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) भोग लगाते हैं। अष्टमी के दिन यहां भारी भीड़ होती है, लोग लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन करते हैं।

Previous post

जयपुर में फोटोशूट के लिए असली हाथी को रंग दिया गुलाबी, विदेशी फोटोग्राफर की इस हरकत पर मचा भारी बवाल- देखें VIDEO

Next post

ईरान पर हो सकता है न्यूक्लियर हमला, UN के राजनयिक ने दिया इस्तीफा; सीनियर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल