अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर बरसाए बम, ईरान ने लक्ष्मण रेखा पार न करने की दी चेतावनी
अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई करते हुए कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी एजेंसी मेहर न्यूज के मुताबिक, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर कई हमले किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। वहीं, आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है।
इस बीच, इजरायल की चेतावनी के बाद ईरान के प्रमुख शहर मशहद में एहतियातन सभी रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर केंद्रीय रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है। वहीं, कोम शहर के बाहरी इलाके में भी बड़ा हमला हुआ है। कोम के गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने पुष्टि की है कि तेहरान के दक्षिण में स्थित इस क्षेत्र में संचार नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण पुल को मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया। यह पुल शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित बताया जा रहा है।
गवर्नर के अनुसार, हमले कुछ ही मिनटों के भीतर किए गए और इससे स्थानीय बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।



Post Comment