जल्द खत्म होगी इजरायल और लेबनान में जंग!, 34 साल बाद दोनों देशों के बीच पहली बार होगी वार्ता
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद पहली बार बातचीत शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और “थोड़ी सांस लेने की जगह” बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप के अनुसार, यह वार्ता शुक्रवार को होने की संभावना है, जिसे उन्होंने एक सकारात्मक संकेत बताया।
ट्रंप की इस घोषणा के बाद Israel और Lebanon के बीच सीजफायर की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। इजरायली सेना लेबनान में Hezbollah के ठिकानों को निशाना बना रही है, जबकि हिजबुल्लाह भी जवाबी रॉकेट हमले कर रहा है।
ईरान-अमेरिका सीजफायर से अलग मामला
Iran और United States के बीच दो हफ्तों से जारी सीजफायर के बावजूद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष थमा नहीं है। ईरान ने पहले दिन ही आरोप लगाया था कि इजरायल ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है और कहा था कि लेबनान भी इस सीजफायर का हिस्सा है। हालांकि बाद में अमेरिका और ईरान दोनों ने स्पष्ट किया कि इज़रायल-लेबनान का मुद्दा इस समझौते से अलग है।
लगातार जारी हमलों के बीच प्रस्तावित वार्ता को एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है। यदि यह बातचीत सफल होती है, तो क्षेत्र में तनाव कम होने और लंबे समय से चल रहे संघर्ष में राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।



Post Comment