Loading Now

Bareilly  में भयानक सड़क हादसा, खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी बोलेरो, 5 की मौत; कई घायल

Bareilly

Bareilly में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली इलाके के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बोलेरो में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए कटर की मदद से गाड़ी को काटना पड़ा। एक युवक काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल