Loading Now

बिहार में बड़ा एनकाउंटर, मार गिराए दो वांछित अपराधी; एक पुलिसकर्मी भी शहीद

bihar-1

मोतिहारी : बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन में है। इस बीच, पूर्वी चंपारण जिले में मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को मार गिराया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रामडीहा गांव की है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी मारे गए हैं। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियार के साथ अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब वहां पहुंची, तब अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इस फायरिंग में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस क्रम में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चकिया का रहने वाला कुंदन ठाकुर और उसका सहयोगी मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का रहने वाला प्रियांशु कुमार को गोली लग गई। उन्हें भी घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

घटनास्थल से उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। घटनास्थल से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया गया है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मारे गए कुंदन ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ चकिया, राजेपुर, नगर थाना में कई मामले दर्ज हैं। एक दिन पहले ही मोतिहारी के चकिया थाना के अपर थाना प्रभारी गौरव कुमार के फोन पर नेपाल के नंबर से धमकी दी गई थी। फोन करने वाला एक युवक अपने आप को कुंदन ठाकुर बता रहा था।

Previous post

मच्छर भगाने के लिए जलाई अगरबत्ती बनी काल, स्कॉर्पियो में जिंदा जलकर युवक की मौत

Next post

‘इस्लामोफोबिया की काल्पनिक कहानियां गढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ता है पाकिस्तान’, UN में भारत ने PAK को दिखाया आईना

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल