Loading Now

राज्यसभा चुनाव: बिहार-ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

BIHAR

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इन तीनों राज्यों में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और नतीजे भी आज ही घोषित किए जाने की संभावना है।

इससे पहले राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन सात राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की 5, महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, ओडिशा की 4, असम की 3, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 तथा हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल है।

बिहार में पांच सीटों पर चुनाव
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच उम्मीदवार और विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक प्रत्याशी मैदान में है। एनडीए के उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। बिहार विधानसभा परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हरियाणा की दो सीटों पर दिलचस्प मुकाबला
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला रोचक बन गया है। निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को तीन निर्दलीय विधायकों और भाजपा के परोक्ष समर्थन से चुनाव मैदान में उतारा गया माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस को अपने वोटों में सेंध लगने की आशंका है। इसी वजह से पार्टी ने अपने अधिकांश विधायकों को पहले हिमाचल प्रदेश भेज दिया था और मतदान से ठीक पहले उन्हें चंडीगढ़ लाने की योजना बनाई गई है।

ओडिशा में क्रॉस-वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके चलते यहां क्रॉस-वोटिंग की आशंका जताई जा रही है। इस बीच बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सभी की नजर अब मतदान के बाद होने वाली मतगणना और नतीजों पर टिकी हुई है।

Previous post

पंजाब के 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल में लिखा- असेंबली-दिल्ली में ट्रेनों में ब्लास्ट होंगे

Next post

गैस सिलेंडर की लाइन में लगे 75 साल के बुजुर्ग की अचानक थम गई सांसें, तड़प कर गिरे जमीन पर; हो गई मौत

Post Comment

खेल / मनोरंजन / लाइफस्टाइल