‘बत्ती बुझाने के चक्कर में दबा दी डोरबेल…’ चोरी करने घुसे चोरों का प्लान हुआ फ्लॉप, देखें मजेदार VIDEO
आज के डिजिटल युग में हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और लोग हर छोटी-बड़ी घटना को कैमरे में कैद कर लेते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन ढेरों वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ रोंगटे खड़े कर देते हैं तो कुछ को देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोरों के मास्टरप्लान पर उनकी ही एक बचकानी हरकत ने पानी फेर दिया। घबराहट में हुई इस गलती के बाद चोरों को उल्टे पांव वहां से भागना पड़ा।
चोरी के दौरान चोर ने कर दी बचपन वाली हरकत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक घर के बाहर का सीसीटीवी फुटेज देखा जा सकता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी करने के इरादे से घर के पास पहुंचते हैं। इनमें से एक चोर दबे पांव आगे बढ़ता है, जबकि उसके दो साथी पीछे-पीछे आ रहे होते हैं। इसी बीच आगे चल रहे चोर से एक ऐसी गलती हो जाती है जो आमतौर पर बच्चे शरारत में करते हैं। वह चोर बत्ती बंद करने के चक्कर में गलती से घर की डोरबेल (घंटी) का स्विच दबा देता है। घंटी की तेज आवाज सुनते ही चोरों के होश उड़ जाते हैं और वे बिना एक पल गंवाए वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं।
Burglars made the biggest mistake ringing the doorbell instead of turning off the lights. 😅 pic.twitter.com/xfjB0ySQuo
— CCTV INCIDENTS (@cctvincidents) March 16, 2026
यूजर्स ले रहे मजे, बोले- ‘आज काम पर बहुत बुरा दिन था’
चोरों की यह पूरी बेवकूफी भरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर लोगों के मनोरंजन का कारण बन रही है। इस मजेदार वीडियो को एक्स पर ‘@cctvincidents’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने शानदार कैप्शन में लिखा है कि ‘चोरों ने बत्ती बंद करने के बजाय दरवाजे की घंटी बजाकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी।’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने चोरों के मजे लेते हुए लिखा कि ‘लगता है आज काम पर इनका बहुत बुरा दिन था।’



Post Comment